Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 04 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस द्वारा उड़ीसा राज्य से अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) की तस्करी कर पन्ना लाने वाले आरोपियों पर लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही।
पवई एवं देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में बिक्री हेतु मादक पदार्थ (गाँजा) लिये पाये जाने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
आरोपियों के कब्जे से करीब 17 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 03 लाख 50 हजार रूपये का जप्त।
ब्यूरो.पन्ना। पन्ना पुलिस द्वारा विगत 02 माह मे अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले मे कुल 07 प्रकरण कायम कर 15 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 01 क्विंटल गांजा कीमती करीब 15 लाख रुपये का जप्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना कार्य़वाही निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान के मार्गदर्शन में मे थाना प्रभारी पवई एवं देवेन्दनगर के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लिये पाये जाने पर 05 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पन्ना जिले के जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय, उत्पादन एवं भण्डारण में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशो के पालन मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे मुखविर तंत्र सक्रिय कर अवैध मादक पदार्थ मे संलिप्त व्यक्तियो पर कार्य़वाहियां की जा रही है।
थाना पवई द्वारा की गई कार्य़वाही-
थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील अहिरवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 संदिग्ध व्यक्ति पवई बायपास पर नये अस्पताल के पास अपने बोरियों मे जिसमे उड़िया भाषा मे कुछ लिखा हुआ है उसमे स्टील के पाइप लिये हुए है जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये होने की प्रबल संभावना है।
![]() |
विवेचना में लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा उड़ीसा से सस्ते दामों में पन्ना एवं आसपास के जिलो मे विक्रय हेतु लाया गया था।
नाम पता आरोपी-
1. रामगोपाल पटेल पिता जगन पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी झमटुली थाना बमीठा जिला छतरपुर
2. महेन्द्र पटेल पिता काशीराम पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी पठारी थाना बिजावर जिला छतरपुर
थाना देवेन्द्रनगर द्वारा की गई कार्य़वाही-
थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष यादव को मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि तीन युवक पन्ना जाने वाली बस के इंतजार में सतना बस स्टैण्ड क्षेत्र में खड़े हैं, जिनके पास बैग एवं थैला है तथा उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के बताए अनुसार पन्ना-सतना मुख्य मार्ग स्थित सुन्दरा तिराहा पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध बस वाहन को रोककर तीनों संदेहियों को बस से उतारकर तलाशी ली गई। तलाशी मे आरोपियों के कब्जे से कुल 09 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 90 हजार रुपये है। आरोपियों के पास गांजा रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज नहीं पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा राज्य से सस्ते दाम मे लाकर पन्ना एवं आसपास के जिलो में विक्रय हेतु लाना स्वीकार किया।
उक्त कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से थाना देवेन्द्रनगर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
नाम पता आरोपी -
01. ब्रजेश निषाद पिता अंगद निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी सेमरी पोस्ट बम्हौरी थाना धाता जिला फतेहपुर (उ.प्र.)
02. पवन पटेल पिता शोभन पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पुतरयान थाना बमीठा जिला छतरपुर (म.प्र.)
03. भुमन पटेल पिता छिददी पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम पुतरयान थाना बमीठा जिला छतरपुर (म.प्र.)
जप्त सामग्री– उक्त दोनो प्रकरण मे आरोरियों के कब्जे से करीब 17 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 03 लाख 50 हजार रूपये का जप्त किया गया है।
तरीका-ए-वारदात :
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि आरोपीगण मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने के लिए अत्यंत शातिर तरीकों का उपयोग कर रहे थे। आरोपियों द्वारा गांजे को खाने के डिब्बों, झाड़ू हैंडल, स्टील के पाइप, प्लास्टिक के तसले, बैग, जूते, पानी की बोतलों एवं टिफिन बॉक्स के भीतर कम्प्रेस कर भर दिया जाता था, जिससे बाहरी रूप से किसी भी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो।
इस प्रकार गांजे को सामान्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं में छिपाकर परिवहन (परिवहन/पारिवहन) किया जाता था, ताकि पुलिस अथवा आम नागरिकों की निगाह से बचा जा सके और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक तस्करी की जा सके।
पन्ना पुलिस द्वारा विगत 02 माह मे अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले मे कुल 07 प्रकरण कायम कर 15 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 01 क्विंटल गांजा(95 किलो 676 ग्राम) कीमती करीब 15 लाख रुपये का जप्त किया गया है।
सराहनीय योगदान– उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरी. सुशील अहिरवार, थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर संतोष यादव, चौकी प्रभारी ककरहटी सोनम शर्मा, उनि. सरिता तिवारी, सउनि आनन्द मोहन मिश्रा, प्र0आर0 धीरेन्द्र सिहं, राजीव मिश्रा, हरिराम वर्मां, सतेन्द्र बागरी, नागेद्र मांझी, आर0 रोहित, भूरी, सुशील कोल, भागीरथ ,प्रेम प्रजापती, प्रेम अहिरवार, अंकित एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।
Tag:
Aapka News Star, crime news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, Bhopal MP news, panna police,


