Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 12 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र मे मोटर सायकिल चोरी के मामले मे, सूचना के 24 घंटे के अंदर 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से चोरी की बजाज प्लेटिना मोटर सायकिल कीमती करीबन 60 हजार रुपये की, जप्त की गई।
पन्ना पुलिस द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र मे मोटर साइकिल चोरी के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
अमानगंज ब्यूरो.पन्ना। दिनांक 10.02.2026 को फरियादी अजय आदिवासी पिता शंकर आदिवासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मझौली हाल गिदनपठा थाना अमानगंज द्वारा थाना अमानगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.02.2026 की शाम करीब 07:00 बजे उसने अपनी मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना 100 सीसी, रजिस्ट्रेशन नंबर MP35ZB8573 को अपने खेत में बने टपरा के पास खड़ी की थी। रात्रि में भोजन कर सो जाने के पश्चात जब वह सुबह उठा तो मोटर साइकिल वहां नहीं मिली।
आसपास एवं गांव में काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले मे पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं थाना प्रभारी अमानगंज उनि. रवि सिंह जादौन के नेतृत्व मे थाना अमानगंज मे विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी गई मोटर साइकिल के साथ रमपुरा बेरियल के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई जहां रमपुरा बेरियल वन चौकी के पीछे जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही शम्भू आदिवासी पिता सुखलाल आदिवासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मझौली को चोरी गई मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया।
आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिस पर उसने दिनांक घटना को फरियादी के खेत में टपरा के पास खड़ी उक्त बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
जप्त सामग्री-
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज प्लेटिना मोटर सायकिल रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP35ZB8573 कीमती करीबन 60 हजार रुपये की जप्त की गई।
सराहनीय योगदान-
उक्त कार्य़वाही मे थाना प्रभारी अमानगंज रवि सिंह जादौन, उनि. ईश्वर सिहं, सउनि प्रीतम सिंह ,प्र.आर. शिवम शर्मा , देवनारय़ण शुक्ला, आर. तुलसी, अखिल पाल, मुनेन्द्र, मेहरवान का सराहनीय योगदान रहा।।
Tag: