'

पन्ना मध्य प्रदेश: मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा


Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: जनवरी 212026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा

ब्यूरो पन्ना। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को कलेक्टर-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवदेन की समीक्षा की। इस मौके पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी व्हीसी कक्ष में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य एवं पोषण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, नलजल योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था सहित अन्य निर्धारित एजेंडा बिन्दुओं एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने आम जनता को संवेदनशीलता के साथ सुविधाजनक तरीके से शासकीय योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रदान करने सहित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, सुशासन, राजस्व ई-कोर्ट सिस्टम की स्थापना एवं राजस्व संग्रहण, एमपी ई-सेवा पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से नागरिक सेवाओं के प्रदाय, अविवादित नामांतरण प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा विभिन्न स्तर पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद, आगामी 31 मार्च तक पीएचई की सिंगल विलेज स्कीम का कार्य पूर्ण करने इत्यादि के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अत्याचार पीड़ितों को राहत राशि का वितरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करने, खनिज माफियाओं तथा खनिज के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, पराली जलाने की घटनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए भी कहा। इस मौके पर कलेक्टर ऊषा परमार एवं जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान, संयुक्त कलेक्टर नरेन्द्र सिंह धुर्वे एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Tag: 

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, political news, viral news, MP police, breaking news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने