Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: जनवरी 21, 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
आबकारी विभाग द्वारा राजसात वाहनों की नीलामी हुई।
मध्य प्रदेश। आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम में राजसात हुए दुपहिया और चार पहिया वाहनों की नीलामी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में संपन्न हुई।
जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 47- क (2) के अंतर्गत राजसात किए वाहनों की नीलामी हेतु सीलबंद टेंडर आमंत्रित किए गए थे। जिसमें 6 चार पहिया वाहन और 12 दो पहिया वाहन नीलामी में शामिल किए गए थे। 18 वाहनों के लिए 15 टेंडर प्राप्त हुए जिसमें 10 वाहनो पर ऑफर मूल्य निर्धारित ऑफसेट मूल्य एक लाख सत्तावन हजार रुपए से अधिक मूल्य एक लाख सतासी हजार रुपए के प्राप्त हुए थे । शेष वाहनों पर कोई टेंडर प्राप्त नहीं हुआ
इस नीलामी के लिए गठित समिति में जिला आबकारी अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम), जिला परिवहन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (लोक निर्माण विभाग) शामिल है। इसके अलावा आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय, हरीश पाण्डेय, सहायक ग्रेड 3 अरुण चौरसिया, आईटी ऑपरेटर ऋषिकांत सोनी सहित आबकारी स्टाफ उपस्थित रहा। शेष वाहनों की नीलामी की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP police, Abkari department, MP news,
