'

अजयगढ़ पन्ना: वन विभाग अजयगढ ने छात्र छात्राओं को झिन्ना के जंगलों का कराया भ्रमण।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: जनवरी 242026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

वन विभाग अजयगढ ने छात्र छात्राओं को झिन्ना के जंगलों का कराया भ्रमण।

अनुभूति कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत झिन्ना में कार्यक्रम आयोजित

पेड़ पौधों जंगलो व जीव जंतुओं व पानी को संरक्षित करने दी जानकारी।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ वन परिक्षेत्र अधिकारी पंकज दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार वन विभाग अजयगढ द्वारा अनुभूति कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के छात्र छात्राओं को प्रकृति व जंगलो के जीव जंतु पक्षी पेड़ पौधों सहित औषधियों की जानकारी दी गई साथ ही जंगलो को आग से बचाने हेतु जागरूकता फैलाने की बात कही गई

इसके उपरांत बच्चो को बाघों को संरक्षित व सुरक्षित रखने में भी बाघ थीम के तहत बाघों को संरक्षित रखने सभी को शपथ दिलाई गई  उक्त कार्यक्रम में धरमपुर रेंजर वेभव सिंह चंदेल, डिप्टी रेंजर ओमकार नाथ मिश्रा  सहित समस्त वन विभाग का अमला व शिक्षक उपस्थित रहे ।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP Forest, forest tour Students, google

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने