Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: जनवरी 24, 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत किया गया नेत्र शिविर का आयोजन।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अजयगढ़ के तत्वाधान में ग्राम उदयपुर में ग्राम स्तरीय ग्रामोत्सव आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण मां वीणा वादिनी जीके छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजन से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं ग्राम के शासकीय सेवानिवृत्त कर्मचारी को शाल श्रीफल तिलक लगाकर सम्मान किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती लता पांडे जी की उपस्थिती रही।ग्राम चौपाल में विकासखंड समन्वयक क्षमा खरें द्वारा 12 जनवरी से 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के विषय में जानकारी से अवगत कराया गया वही समिति के कोषाध्यक्ष श्री मिलिंद जी द्वारा सामाजिक समरसता संस्कार विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समाजसेवी श्री राम सेवक जी द्वारा उपस्थित जनों को नशा से वाले दुष्प्रभाव के बारे में संवाद किया गया,
समिति द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीणों के नेत्रों का परीक्षण किया गया, स्वदेशी शपथ दिलाई गई एवं ग्राम में रैली निकाली। कार्यक्रम में उपस्थित समाज सेवीं भोला प्रसाद गौतम नवांकुर संस्था प्रमुख महेंद्र कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार समिति अध्यक्ष सुमित जी द्वारा किया गया।समिति सदस्यों सहित ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।
Tag:
Aapka News Star, political news, viral news, MP jansampark, Panna PRO, Ajayagrh news, Jan abhiyan parisad, Gramodaya se abhyuday, Breaking news,Google
