'

धरमपुर अजयगढ़: पन्ना पुलिस द्वारा धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान के खेत से सिंचाई विद्धुत मोटर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: जनवरी 242026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना पुलिस द्वारा धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान के खेत से सिंचाई विद्धुत मोटर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ।

आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये दोनो विद्धुत मोटर कीमती करीब 20 हजार रुपये के किये गये जप्त

अजयगढ ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में, पन्ना पुलिस को धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान के खेत से सिंचाई विद्धुत मोटर चोरी के मामले मे 02 दो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किये विद्धुत मोटर का बरामद करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

फरियादी दुर्जन लोध निवासी इमलाहट द्वारा थाना धरमपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह खेती-किसानी का कार्य करता है तथा रुंझ नदी के घरघटा घाट पर अपने खेत की सिंचाई हेतु दो विद्युत मोटर पम्प लगाए हुए था। दिनांक 19/01/2026 को शाम लगभग 07 बजे सिंचाई कर मोटर बंद कर वह अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब पुनः सिंचाई करने पहुंचा तो मौके से दोनों मोटर पम्प गायब थे तथा विद्युत तार कटी हुई थी। अज्ञात चोर द्वारा सिंचाई मोटर पम्प चोरी कर लिए गए है।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धरमपुर में धारा 303(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. अजयगढ़ श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धरमपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया, आसपास के क्षेत्रों में मुखबिर सक्रिय किए गए तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।

मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 02 संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी रामरतन उर्फ रत्ती राजपूत द्वारा बताया गया कि वह ग्राम सल्हाई का निवासी है एवं खेती-किसानी का कार्य करता है। उसके खेत के बगल में ग्राम राजापुर निवासी राजकुमार खंगार का खेत है, जिससे दोनों की आपसी जान-पहचान हो गई थी।

दिनांक 19/01/2026 को दिन के समय खेत पर बातचीत के दौरान आरोपी रामरतन द्वारा अपने साथी राजकुमार खंगार को बताया गया कि ग्राम इमलाहट स्थित रंज नदी के घरघटा घाट पर सिंचाई की मोटर रखी रहती है तथा रात्रि में वहां कोई नहीं रहता। दोनों ने उक्त मोटरों को चोरी कर बेचने एवं प्राप्त राशि को आपस में आधा-आधा बांटने की योजना बनाई।

योजना के अनुसार दिनांक 19/01/2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे से 11:00 बजे के मध्य दोनों आरोपी रंज नदी के घरघटा घाट, ग्राम इमलाहट पहुंचे, जहां रखी दो विद्युत सिंचाई मोटर पम्पों के सेक्शन तोड़कर एवं विद्युत तार हटाकर दोनों मोटर पम्प चोरी कर ले गए।

चोरी उपरांत एक मोटर पम्प आरोपी राजकुमार खंगार के हिस्से में आई, जिसे आरोपी रामरतन द्वारा रंज नदी के किनारे स्थित कालिका देवी मंदिर के पीछे पहाड़ के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखना बताया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रामरतन उर्फ रत्ती राजपूत, पिता भगवानदास राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी सल्हाई, थाना धरमपुर, जिला पन्ना (म.प्र.)

2. राजकुमार खंगार, पिता रामगोपाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम राजापुर, थाना धरमपुर, जिला पन्ना (म.प्र.)

*सराहनीय योगदान*- उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि अनिल सिंह राजपूत, प्र.आर. अशोक प्रजापती, दुलीचन्द्र आर. अजीत, वरुण, बृजेश, प्रमोद का सराहनीय योगदान रहा।

Tag:

Aapka News Star, Plus News, sport news, MP jansampark, Panna PRO, Ajayagrh local news, Crime news, sport news, MP police, panna SP Nivedita Naidu, 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने