'

पन्ना मध्य प्रदेश: 112 विद्यार्थियों ने अनुभूति शिविर में की सहभागिता

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: जनवरी 212026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

112 विद्यार्थियों ने अनुभूति शिविर में की सहभागिता

ब्यूरो.पन्ना। वन विभाग की फ्लैगशिप योजना अनुभूति अंतर्गत मंगलवार को वन मंडल उत्तर पन्ना में एक दिवसीय शैक्षणिक शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर वन परिक्षेत्र पन्ना अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में आयोजित हुआ। इसमें शासकीय रुद्रप्रताप उ.मा. विद्यालय पन्ना के 49 विद्यार्थी एवं शासकीय कन्या हाईस्कूल ककरहटी की 63 छात्राओं सहित कुल 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अनुभूति योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ प्राकृतिक परिवेश में शिक्षा प्रदान करना तथा वनों, वन्यजीवों और जैव विविधता के प्रति जागरूक बनाना है।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों के लिए ’बर्ड वॉचिंग’ एवं ’नेचर ट्रेल’ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनसे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पौधों, पक्षियों और वन पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पर्यावरण आधारित क्विज प्रतियोगिता, रोचक खेल तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों ने छात्रों में उत्साह और जिज्ञासा को और बढ़ाया।


कार्यक्रम में वन मंडलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं अंशुल तिवारी उप वनमण्डलाधिकारी विश्रामगंज, कृष्णा मरावी उप वनमण्डलाधिकारी पन्ना, मानसी तिवारी सरपंच तिलगवां, नीलम राय सरपंच लक्ष्मीपुर एवं अजय बाजपेयी वन परिक्षेत्र अधिकारी भी उपस्थिति रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर वनों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर प्रकाश डाला। अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, वनरक्षक एवं मास्टर ट्रेनर संदीप यादव तथा परिक्षेत्र सहायक देवेन्द्र सिंह, राजीव कुमार वर्मा, पंकज प्रकाश कुशवाहा, अरुण त्रिवेदी वनपाल एवं वन परिक्षेत्र पन्ना का समस्त वन अमला उपस्थित रहा। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, political news, viral news, MP jansampark, google 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने