Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: जनवरी 21, 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान संपन्न ....।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। ग्राम तरोनी में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम स्तरीय ग्रामोत्सव ग्राम पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विकासखंड समन्वयक क्षमा खरें द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत चर्चा की गई है। ग्राम पंचायत के सचिव रविंद्र तिवारी द्वारा स्वदेशी शपथ दिलाई गई भोला प्रसाद गौतम जी द्वारा नशा मुक्ति के बारे में लोगों को समझाया गया ,एवं रैली निकाली गई। परामर्शदाता महेंद्र कुशवाहा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्य सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


