Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: जनवरी 21, 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
![]() |
गणतंत्र दिवस की तैयारी के संबंध में तहसील प्रांगण, अजयगढ़, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
स्कूलों में बच्चो को मिष्ठान वितरण को लेकर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजकुमार जैन ने स्वेच्छा से दिए 11 हजार ₹ की राशि
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर तहसीलदार प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया, जहां कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। मुख्य कार्यक्रम अजयपाल स्टेडियम में मनाया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, झांकियां और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता में प्रमुख रूप से निम्नलिखित व्यक्ति मौजूद रहे:
नगर परिषद अध्यक्ष: श्रीमती सीता सरोज गुप्ता
जनपद उपाध्यक्ष: महबूब खान
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष: राजकुमार जैन
मंडल अध्यक्ष: सुरेश यादव
साथ ही, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पत्रकार और गणमान्य नागरिक।
![]() |
गणतंत्र दिवस के उत्सव को भव्य बनाने के लिए निम्नलिखित योजनाएं तय की गईं:
मुख्य स्थल: अजयपाल स्टेडियम, जहां सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्य विभाजन: समस्त शासकीय विभागों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यक्रम की समय सीमा 5 मिनट तक सीमित रहेगी।
झांकियां: सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जो उत्सव की शोभा बढ़ाएंगी।
सम्मान वितरण: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
स्वास्थ्य सुविधा: कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम मौजूद रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो।
उपस्थित अधिकारियों की सूची
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे:
एसडीएम: आलोक मार्को
तहसीलदार: सुरेंद्र कुमार
नायब तहसीलदार: डीआर अहिरवार
सीईओ: सतीश सिंह
बीईओ: भगवानदास रजक
बीआरसीसी अधिकारी: अरबिंद सिंह
सहायक अभियंता: अमरदीप सिंह
अरुणपाल बागरी: वरिष्ठ कृषि अधिकारी
एस एच डी ओ बनवारी कुशवाहा:
नगर परिषद से बृजेन्द्र तिवारी
उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य: रागिनी नामदेव
संदीपनी विद्यालय प्राचार्य: बीरेंद्र मिश्रा
वेयरहाउस मैनेजर: एसपी जैन
एनसीसी अधिकारी: संजय रैकवार
साथ ही, अन्य विभागों के कर्मचारी, पत्रकारगण और गणमान्य नागरिक।
यह बैठक गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि कार्यक्रम में कोई कमी न रहे।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, political News, sports news, Republic Day 2026,
Panna local news, Ajayagrh news, ANS Media, google trends,

