'

मध्य प्रदेश: जिले की एक लाख 80 हजार से अधिक लाड़ली बहनों की मिली 32वीं किस्त की राशि।

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: जनवरी 162026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

जिले की एक लाख 80 हजार से अधिक लाड़ली बहनों की मिली 32वीं किस्त की राशि।

मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को नर्मदापुरम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की महिला हितग्राहियों को वर्तमान जनवरी माह की मासिक आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित की। जिले के 12 स्थानीय निकाय अंतर्गत एक लाख 80 हजार 441 महिलाओं को योजना की बतौर 32वीं किस्त कुल 26 करोड़, 57 लाख, 91 हजार 900 की राशि का अंतरण किया गया। इस योजना में पन्ना जिला अंतर्गत अब तक लाड़ली बहनों को कुल 730 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है। 

वर्तमान में जनपद पंचायत शाहनगर अंतर्गत सर्वाधिक 36 हजार 600 महिलाएं इस योजना से लाभांवित हो रही हैं, जबकि नगर परिषद ककरहटी अंतर्गत 1500 महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। वर्तमान में जनपद पंचायत अजयगढ़ में 28 हजार 757, गुनौर में 32 हजार 745, पन्ना में 27 हजार 953 एवं जनपद पंचायत पवई क्षेत्र अंतर्गत 33 हजार 272 पात्र लाड़ली बहनें हैं, जबकि नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका परिषद पन्ना अंतर्गत 8 हजार 966, नगर परिषद अजयगढ़ में 2131, अमानगंज में 2014, देवेन्द्रनगर में 2094, गुनौर में 2329 तथा नगर परिषद पवई में 2080 महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।

जनपद पंचायत पन्ना में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत मासिक किस्त राशि के वितरण का मुख्य कार्यक्रम जनपद पंचायत पन्ना के सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट के जरिए उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों एवं लाभार्थी महिलाओं द्वारा देखा एवं सुना गया। ग्राम और वार्ड स्तर पर भी सीधा प्रसारण दिखाया गया।

मुख्य कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हितार्थ संचालित एवं महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवार के लिए बेटी के जन्म से लेकर बेहतर अध्ययन और जीवनपर्यंत तक की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पात्र बेटियां और महिलाएं इन योजनाओं का लाभ जरूर लें। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। महिलाओं से इस योजना से मिलने वाली राशि के सदुपयोग की बात कही। कार्यक्रम को नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई। स्वास्थ्य शिविर एवं बुंदेली व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने लाड़ली बहनों के साथ पतंगबाजी की। कार्यक्रम स्थल पर अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह सहित परियोजना अधिकारी किरण खरे एवं अशोक विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news, streaming online, political news, viral news, MP news, RBSK news


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने