Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: जनवरी 26, 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
आई टी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट अजयगढ़ में संचालक श्री महेन्द्र कुशवाहा सर के तत्वाधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। आज आई टी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट अजयगढ़ में संचालक श्री महेन्द्र कुशवाहा सर के तत्वाधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश्वरी महाविद्यालय अजयगढ़ के प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमार यादव जी और श्री रामदेव पटेल जी, और राजकुमार प्रजापति जी उपस्थित रहे।
साथ ही स्वामी विवेकानंद कोचिंग के संचालक श्री पुष्पेंद्र कुशवाहा सर और श्री घनश्याम कुशवाहा सर एवं मुनीश राजपूत,ओमप्रकाश कुशवाहा, अजय, नरेंद्र, इंदल आलोक संस्थान के समस्त छात्र / छात्राएँ उपस्थित रहे । इस पावन पर्व के दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान , माँ सरस्वती की वंदना तथा देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को संविधान एवं डिजिटल शिक्षा के महत्व तथा स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, republic day 2026, Ajayagrh local news, breaking news, political news, MP police,

