'

पन्ना मध्य प्रदेश: कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में विश्व मृदा दिवस का आयोजन...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 082025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में विश्व मृदा दिवस का आयोजन...

किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी, तरल उर्वरक का वितरण

ब्यूरो.पन्ना।इफको एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना द्वारा संयुक्त रूप से गत दिवस विश्व मृदा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वस्थ शहरों के लिए स्वास्थ्य मिट्टी की थीम पर आयोजित इस कर्यक्रम में मिट्टी के स्वास्थ्य और शहरी पर्यावरण पर इसके प्रभाव को रेखांकित किया गया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह ने उपस्थित छात्र एवं किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने और मृदा को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी ने मृदा के गुण और प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि स्वस्थ मृदा के बगैर हमारा भोजन और पर्यावरण दोनों ही प्रदूषित हो जाएगा। इसलिए मृदा स्वास्थ्य सुधार में सहयोग आवश्यक है। 

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार मौर्य ने किसानों को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया। साथ ही नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो कॉपर एवं नैनो जिंक जैसे विशेष प्रकार के तरल नैनो उर्वरकों के उपयोग की सलाह भी दी। उन्होंने बताया कि ये उर्वरक बाजार में उपलब्ध पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हैं और देश को आत्मनिर्भर बनाने में इफको के महत्वपूर्ण योगदान का प्रतिनिधित्व करते हैं। परियोजना संचालक आत्मा ए.पी. सुमन ने मृदा स्वास्थ्य सुधारने के लिए सभी वैज्ञानिक पहलुओं को अपनाने की सलाह दी। डॉ. रितेश जायसवाल ने दलहनी फसलों की प्रमुख बीमारियों के प्रबंधन के लिए बीज एवं मृदा उपचार सहित रोग प्रतिरोधक किस्मों और फसल चक्र को अपनाने की सलाह दी। डॉ. आर.पी. सिंह ने मृदा की संरचना को नष्ट होने से बचाने के लिए कम जुताई करने व हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर जैसी आधुनिक मशीनों के उपयोग के बारे में बताया। रितेश बगोरा द्वारा भी सही पोषण प्रबंधन में मदद के लिए किसानों को मृदा परीक्षण के लाभों से अवगत कराया गया। उपस्थित छात्रों ने भी कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किए। इफको द्वारा उपस्थित किसानों को पौधों के विकास में सहायक सागरिका एवं अन्य नैनो आधारित तरल उर्वरक का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला विपणन अधिकारी एस.एल. धुर्वे भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, Sports news, Public news, star news, MP jansampark, Google trends, viral news, Bhopal MP news, Panna PRO, Ajayagrh news, Breaking,


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने