'

पन्ना मध्य प्रदेश: होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया गया...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 072025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया गया...

ब्यूरो.पन्ना।होमगार्ड ग्राउण्ड पन्ना में शनिवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस का गरिमामय आयोजन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर एवं मुख्य अतिथि ऊषा परमार ने सुमधुर बैंड ध्वनि के बीच परेड का निरीक्षण किया। परेड कमाण्डर सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में अलग-अलग टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रदर्शित कर मुख्य अतिथि को परेड की सलामी दी गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति के संदेश का वाचन किया गया। जिला सेनानी होमगार्ड शालिवाहन पाण्डेय ने आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न आपदाओं में राहत बचाव कार्य के संबंध में होमगार्ड की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा वालंटियर्स के योगदान तथा राहत बचाव उपकरणों के बारे में भी अवगत कराया। 

साथ ही स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न कार्यों में सहयोग की जानकारी भी दी। कार्यक्रम स्थल पर आपदा से बचाव का डिमांस्ट्रेशन दिखाया गया। कलेक्टर द्वारा उत्कृष्ट कार्य पर प्लाटून कमांडर सत्यपाल जैन सहित होमगार्ड के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान हुआ।


Tag:
Aapka News Star, sports news, Political News, panna local news, MP police, home guard, MP job, sarkaari noukari, ANSH Media, google news,MP jansampark


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने