'

पन्ना मध्य प्रदेश: पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पन्ना में नशा मुक्ति, एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं मानसिक स्वास्थ्य उन्नयन हेतु हार्टफुलनेस मेडिटेशन पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 082025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पन्ना में नशा मुक्ति, एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं मानसिक स्वास्थ्य उन्नयन हेतु हार्टफुलनेस मेडिटेशन पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन...

ब्यूरो.पन्ना।पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पन्ना में नशा मुक्ति, एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं मानसिक स्वास्थ्य उन्नयन हेतु हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेशन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञो द्वारा बताया गया कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस की सतर्कता, जनता की जागरूकता और चिकित्सकों का मार्गदर्शन—तीनों अत्यंत आवश्यक हैं।

 कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय पन्ना से उपस्थित विशेषज्ञो डॉ. हेमंत चौहान  (दंत रोग विशेषज्ञ एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम प्रभारी ), डॉ. सुबोध तिवारी ( दंत रोग विशेषज्ञ) अखिलेश श्रीवास ( एचआईवी/एड्स डीएसआरसी परामर्शदाता ) एवं अशोक कुशवाहा, OST परामर्शदाता द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी साझा करते हुये बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब/नशा का सेवन करने पर पुलिस द्वारा किए जाने वाले दंडात्मक प्रावधान, तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर COTPA Act के तहत की जाने वाली कार्रवाई, स्कूल/कॉलेज परिसर से 100 मीटर के अंदर तंबाकू बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, नशे की हालत में वाहन चलाने, शांति भंग करने या सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने पर दंड, अवैध शराब, नशीले पदार्थों एवं मादक दवाओं की बिक्री पर विशेष अभियान संचालन एवं पुलिसकर्मियों को नशा नियंत्रण में समुदाय-आधारित कार्यवाही के महत्व से अवगत कराया गया। 

साथ ही जिला चिकित्सालय से आए एचआईवी/एड्स विशेषज्ञों द्वारा अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं जिसमें विशेषज्ञो द्वारा बताया गया कि एचआईवी वायरस के संक्रमण के वास्तविक कारण, संक्रमण न फैलने वाले सामान्य संपर्कों के बारे में मिथकों का खंडन, समय पर HIV टेस्ट (Screening) कराने के फायदे, ART (Antiretroviral Therapy) से रोग पूरी तरह नियंत्रित होने की जानकारी, संक्रमित व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता, गोपनीयता और भेदभाव-रहित व्यवहार का महत्व, ड्यूटी के दौरान सुई चुभने या रक्तस्राव की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियो के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई विशेषज्ञों ने बताया कि जागरूकता ही एचआईवी के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।

सत्र के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्टफुलनेस तकनीक के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति, संयम, आत्म-अनुशासन एवं नशा मुक्ति के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक पन्ना– श्री खिलावन सिंह कंवर, थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना – निरीक्षक रोहित मिश्रा, थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर – निरीक्षक रामआसरे सोनकर, थाना प्रभारी अमानगंज – निरीक्षक रवि सिंह जादौन, थाना प्रभारी बृजपुर – उप निरीक्षक शक्ति पाण्डेय, पुलिस लाइन पन्ना का पुलिस बल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना का पुलिस बल उपस्थित रहे।।।

Tag:

Aapka News Star, Plus News, sport news, MP jansampark, Google trends, viral news, MP police, panna local news, latest news, Political News, panna PRO,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने