'

पन्ना मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने की धान उपार्जन कार्य की समीक्षा...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 152025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कलेक्टर ने की धान उपार्जन कार्य की समीक्षा...

ब्यूरो.पन्ना।कलेक्टर ऊषा परमार ने सोमवार को शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान उपार्जन कार्य के प्रगति की समीक्षा की तथा केन्द्रवार संपादित कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान कर आवश्यक निर्देश दिए। वर्तमान में जिले के विभिन्न 51 उपार्जन केन्द्रों पर किसानों से एफएक्यू गुणवत्ता की धान खरीदी का कार्य जारी है। पंजीकृत कृषकों से आगामी 20 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य निरंतर संचालित रहेगा। धान खरीदी के लिए चार नवीन केन्द्र बनाए जाना भी प्रस्तावित है।

जिला कलेक्टर ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि केन्द्रों पर निरंतर रूप से किसानों की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी प्रबंध हों। प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर ग्रेडर मशीन से धान की सफाई के लिए 40 रूपए की राशि निर्धारित की गई है। किसी भी स्थिति में इससे अधिक राशि प्राप्त करने की शिकायत अथवा सूचना पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समिति सदस्यों द्वारा खरीदी केन्द्रों में स्कंध की आवक और परिवहन एवं भण्डारण के संबंध में अवगत कराया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि गत एक दिसम्बर से अब तक 2291 कृषकों से 155988 क्विंटल धान का क्रय किया गया है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी नरेन्द्र सिंह धुर्वे सहित एसडीएम एवं राजस्व अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, Plus News, public news, MP jansampark, Google trends, viral news, MP news, panna collector Usha parmar, Dhaan kharidi, breaking news,


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने