Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: दिसम्बर 15, 2025
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
ब्यूरो.पन्ना।मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पन्ना जिले के 250 तीर्थयात्री आगामी 22 दिसम्बर को तमिलनाडु के रामेश्वरम-मदुरई रवाना होंगे। सभी तीर्थ यात्रियों को खुजराहो से विशेष ट्रेन द्वारा रवाना किया जाएगा। 22 से 28 दिसम्बर तक की यात्रा अवधि के लिए इन यात्रियों का चयन सोमवार को लॉटरी के जरिए किया गया। कलेक्टर ऊषा परमार ने कलेक्टर कक्ष में पारदर्शी तरीके से रेंडमाईजेशन पद्धति से प्रक्रिया संपादित की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, संयुक्त कलेक्टर नरेन्द्र सिंह धुर्वे एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अतुल भी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, sports news, Political News, panna collector Usha parmar, Panna PRO MP jansampark, Google trends, viral news, breaking news, public
