'

खजुराहो छत्तरपुर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आदिवर्त संग्रहालय का किया भ्रमण...

 Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 092025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आदिवर्त संग्रहालय का किया भ्रमण...

खजुराहो ब्यूरो. छत्तरपुर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के खजुराहो प्रवास के दौरान सोमवार को सांस्कृतिक गांव एवं जनजातीय लोक कला राज्य संग्रहालय आदिवर्त का भ्रमण किया।

इस मौके पर अलीराजपुर एवं डिंडोरी के कलाकारों के दल द्वारा भगोरिया एवं गुदुमबाजा पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आदिवर्त संग्रहालय खजुराहो में नवनिर्मित पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल का लोकार्पण भी किया।

संग्रहालय में जनजातीय लोक संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित विभिन्न लोक कलाओं और नित दिन उपयोग की सामग्री का प्रदर्शन किया गया।

Tag: 

Aapka News Star, sports News, Public news, political news, viral news, MP jansampark,MP CM mohan yadav , breaking news, Khajuraho Temple 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने