Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: दिसम्बर 09, 2025
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो स्थित पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में साउंड एंड लाइट शो का किया अवलोकन...
खजुराहो ब्यूरो.छत्तरपुर।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज खजुराहों प्रवास के दौaरान विश्व धरोहर खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में आयोजित लाईट एवं साउंड शो का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्वप्रथम मंदिर समूह में दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित मनमोहक एवं आकर्षित लाईट एवं ध्वनि शो का अवलोकन किया तथा सराहना की। लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से खजुराहो के विश्व धरोहर मंदिरों, चंदेलवंश के गौरवशाली इतिहास और बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बुंदेलखंड की कला-संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री राकेश सिंह,सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह, संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री श्री लखन पटेल, वन राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पवार सहित अन्य मंत्रीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, sports News, Public news, star News, political news, Khajuraho Temple, MP CM Mohan Yadav, Panna PRO, MP jansampark, Google trends,



