Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: अक्टूबर 23, 2025
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मिली विशेष आर्थिक सहायता राशि...
मध्य प्रदेश।।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को भाईदूूज पर्व पर प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में 250 रूपए की विशेष आर्थिक सहायता अंतरित की। मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र हितग्राही महिलाओं को राशि का अंतरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को देखा एवं सुना गया। जिले के सभी ग्राम पंचायत, ग्राम व वार्डों में भी लाइव प्रसारण के माध्यम से महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को उत्साहपूर्वक सुना। पन्ना जिले की एक लाख 82 हजार 958 लाड़ली बहनों को वर्तमान अक्टूबर माह की शेष राशि 4 करोड़ 57 लाख रूपए का भुगतान किया गया।
आगामी नवम्बर माह से योजनांतर्गत लाड़ली बहनों को नियमित रूप से प्रतिमाह 1500 रूपए की मासिक सहायता राशि मिलेगी।
Tag:
#AapkaNewsStar
#breaking news
#sport news
#mp news
#jansampark MP
#panna local news
#crime news
#public news
#google news
#viral blog
#google trends
