Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
पन्ना: अक्टूबर 19, 2025
कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं...
पन्ना।त्यौहार में स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देने का किया आग्रह...
कलेक्टर ऊषा परमार ने जिले के नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व जिले के हर घर में सुख शांति और समृद्धि का संचार करे। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। कलेक्टर ने कहा कि दीपावली स्वच्छता का भी उत्सव है, इसलिए हम प्रदूषण से मुक्त पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दीपावली मनाकर प्रकृति का सम्मान करें। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कलेक्टर ने कहा है कि ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखों पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंध है। केवल ग्रीन पटाखे की श्रेणी में आने वाले फुलझड़ी, अनारदाना, मेरून की आतिशबाजी करें। खुद सुरक्षित रहें, पर्यावरण को बिगड़ने से बचाएं, विद्युत सुरक्षा और सावधानियां बरतें, परिवार और मित्रों के साथ हर्षोल्लास से सुरक्षित दीपावली मनाएं।
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दीये एवं महिला स्वसहायता समूहों द्वारा भी दीये बड़ी संख्या में बनाये जाते हैं। वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए स्वसहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीयों, पूजन सामग्री, सजावटी और घर की साज सज्जा के लिए भी सामग्री में स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करें, ताकि स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिले।
Tag:
#JansamparkMP
#panna Jansampark Madhya Pradesh
#CM Madhya Pradesh
#Pannapolice
#Aapka news star
#ANSH Media
#viral news
#mp news
#happy diwali
