Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: अक्टूबर 28, 2025
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
कलेक्टर की जनसुनवाई में आए 35 आवेदन...
पन्ना।जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 35 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और तत्परता से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार ने जनसुनवाई की और प्रत्येक आवेदनों पर समय सीमा में निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जिला कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदकों की समस्याएं सुनकर निराकरण किया।
जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण स्थानों से पहुंचे आवेदकों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज जनसुनवाई हुई।
Tag:
#Aapka News Star
#breaking news
#political news
#sport news
#panna local news
#Viral blog
#ANSH media
#Panna local news
#IAS officers
#jansampark

