Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
घरेलू नुस्खे: सितम्बर 04, 2025
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के परम्परागत, प्राकृतिक या घरेलू उपाय...
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए निम्नलिखित चीजों का सेवन करें...
जानिये विस्तार में:
क्या आप जानती हैं कि हमारे शरीर को कैल्शियम की ज़रूरत क्यों पड़ती है.?
क्योंकि ये हमारे शरीर की हड्डियों को दुरुस्त रखता है।
आपको बता दूँ कैल्शियम न केवल हड्डियों के लिए बल्कि शरीर की हर एक कोशिका, नस, रक्त, माँसपेशी और दिल के लिए बहुत आवश्यक है।
यानी हमारे दिल की धड़कनें चलती रहें, इसके लिए भी कैल्शियम सबसे ज़रूरी है।
आइए आज जानते हैं कि शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आप क्या क्या खा सकती हैं?
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के परम्परागत, प्राकृतिक या घरेलू उपाय...
1. दूध, दही और पनीर का सेवन
अगर आप लैक्टोज को हल्की फुल्की मात्रा में ले सकती हैं, तो दही खाएं और अगर आपको लैक्टोज से कोई परेशानी नहीं है तो दूध और दही दोनों का सेवन करें। अगर आप दही पर निर्भर हैं तो रोज़ाना कम से कम 1 कटोरी दही ज़रूर लें। अगर आप पनीर खा सकती है, तो इसका भी आप सेवन कर सकती हैं। इसमें लैक्टोज का स्तर कम होता है, हालांकि पनीर को नियंत्रित मात्रा में खाना ही सेहत के लिए ठीक होगा।
2. हरी सब्जियों का सेवन करें
आप खाने में हरी सब्ज़ियों का सेवन अधिक करें, जैसे – ब्रोकली, गोभी और भिंडी आदि। दरअसल सब्ज़ियां कैल्शियम की पॉवर हाउस होती हैं। इनमें विटामिन K का स्तर बहुत अच्छा होता है। हड्डियों की सेहत के लिए विटामिन K बहुत आवश्यक है।
3. अंजीर या तिल का लड्डू का सेवन करें
लंच और डिनर के बाद दो अंजीर खाएं। अंजीर में भी ठीक ठाक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा आप तिल का लड्डू भी खा सकती हैं। अगर आपको मीठा बहुत ज्यादा पसंद नहीं तो सलाद या सूप में तिल का इस्तेमाल कर आप इसकी भरपाई कर सकती हैं। आप तिल रोस्ट करके भी खा सकती हैं।
4. तुलसी पत्ता एवं अजवाइन का सेवन करें
कैल्शियम के लिए आप सूखे हर्ब्स की मदद भी ले सकती हैं। तुलसी पत्ता या अजवाइन पत्ता या अजवाइन के बीज तो आसानी से घर में मिल जाते हैं, तो हर दिन एक चम्मच इसका सेवन शुरू कर दें। आप इसका उपयोग सलाद और सूप के साथ भी कर सकती हैं।
5. बादाम का सेवन करें नियम से निश्चित मात्रा में
नियम से सात बादाम को भिगोकर फिर इनका सेवन करें, क्योंकि भीगने के बाद बादाम पौष्टिक हो जाता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी रहता है।
6. बादाम के दूध का सेवन करें
सुबह शाम नाश्ते के साथ सोया दूध भी पी सकती हैं। बादाम दूध सोया दूध का उदाहरण है।
7. सोया दूध से बने टोफू का सेवन करें
सोया दूध से बने टोफू में भी कैल्शियम की मात्रा प्रचुर होती है। ये पेट के लिए सुपाच्य भी हैं।
8. इडली, डोसा में खमीर होता है इनका का सेवन करें
कुछ ऐसा भी खाएं जिसमें खमीर हो, जैसे- इडली, डोसा आदि। इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो शरीर में पौष्टिक तत्वों के अवशोषण और पाचन को बढ़ावा देते हैं और सेहत के लिए भी अच्छे रहते हैं।
9. साबूदाना एवं बाजरा से बने पकवानों का सेवन करें
साबूदाना और बाजरा में भी कैल्शियम भरपूर होता है, इसलिए इनके बने पकवानों का भी सेवन करें।
तो आज से इन चीज़ों का रोज़ाना सेवन करें और कैल्शियम की कमी को दूर करें। ताकि आप स्वस्थ और सेहतमंद रहें।
#Aapka News Star
#Breaking news
#public news
#Gharelu nuskhe
#calcium food
#lifestyle
#healthy life
#ayurved
#google trends
#viral blog
#short news