'

पन्ना मध्यप्रदेश: विधिक साक्षरता एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 13 अगस्त 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

विधिक साक्षरता एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन।

ब्यूरो.पन्ना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा आज एडीआर भवन पन्ना में एक निजी एनजीओ के सहयोग से विधिक साक्षरता एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पांच ग्राम पंचायतों के 10 ग्रामों के बच्चों को आमंत्रित कर उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक प्रावधानों एवं बाल अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, गुड टच एवं बैड टच, बालकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार एवं शोषण से बचाव, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के कार्यों एवं भूमिकाओं के संबंध में सरल भाषा में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को उनके विधिक अधिकारों के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं विधिक सेवा संस्थाओं की भूमिका के बारे में भी अवगत कराया गया। बच्चों को अपनी समस्याओं अथवा किसी प्रकार के शोषण की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों एवं संबंधित सक्षम प्राधिकारियों को जानकारी देने तथा सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व, व्यक्तित्व विकास, लक्ष्य निर्धारण एवं विभिन्न कैरियर विकल्पों के संबंध में कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बच्चों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विशेष जिला न्यायाधीश प्रदीप कुशवाह, विशेष न्यायाधीश अरविन्द कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रीतिका पाठक, प्राधिकरण के सचिव राजकुमार गौड़, जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन एवं एनजीओ संचालिका महरून निसा सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं एनजीओ के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, MP police, Crime


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने