पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
मध्यप्रदेश: 31 अगस्त 2026
अजयगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 1.13 करोड़ की लागत से बना इंडोर स्टेडियम शुरू
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ नगर के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से जिस इंडोर स्टेडियम का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार उसका लोकार्पण हो गया है।
नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता की विशेष पहल पर पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस स्टेडियम को लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस है स्टेडियम:
जानकारी के अनुसार इस स्टेडियम का निर्माण कार्य मई माह में पूरा हो गया था। इसका निर्माण प्रियांशी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया है। स्टेडियम को काफी आधुनिक और आकर्षक डिजाइन में तैयार किया गया है ताकि खिलाड़ियों को एक बेहतर माहौल मिल सके।
इस इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को एक ही छत के नीचे कई खेलों की सुविधा मिलेगी। यहां टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शतरंज और कैरम बोर्ड जैसे खेलों की व्यवस्था की गई है।
विधायक का पगड़ी पहनाकर किया सम्मान:
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जब विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह अजयगढ़ पहुंचे तो नगरवासियों ने सिर पर पगड़ी बांधकर उनका भव्य स्वागत किया। इसी दौरान विधायक ने अपना जन्मदिन भी अजयगढ़ की जनता के साथ मनाया और सभी ने केक काटकर उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अजयगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही उन्होंने अजयपाल किला रोड के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
अजयगढ़ के लिए क्यों है खास?
अजयगढ़ नगर में अभी तक कोई भी इनडोर स्टेडियम नहीं था। खिलाड़ियों को बारिश के मौसम में प्रैक्टिस करने में काफी परेशानी होती थी। इस स्टेडियम के बन जाने से अब साल भर खेलों का आयोजन हो सकेगा। नगर परिषद द्वारा जल्द ही इसमें कोच की भी नियुक्ति की जाएगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता, उपाध्यक्ष, सभी वार्ड पार्षद, एसडीएम, सीएमओ और बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी और नगरवासी उपस्थित रहे।
इस नई सौगात से अजयगढ़ के युवाओं और खेल प्रेमियों में काफी खुशी का माहौल है।
.jpg)
.jpg)