'

पन्ना मध्यप्रदेश: कलेक्टर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के संबंध में दिए निर्देश...

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 21 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कलेक्टर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के संबंध में दिए निर्देश...

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्धारित एजेंडा एवं आवश्यक प्रस्ताव पर चर्चा कर जिले में सड़क दुघर्टनाओं पर रोकथाम के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मापदण्ड अनुरूप विभिन्न स्थानों पर सड़क मरम्मत तथा पन्ना नगर के बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने सहित ओवर स्पीड पर नियंत्रण एवं स्पीड ब्रेकर लगवाने व अन्य सुधारात्मक प्रयास के संबंध में भी निर्देशित किया गया। वन विभाग के स्तर पर जरूरी कार्यों के लिए वांछित स्वीकृति पर भी चर्चा हुई।

जिला कलेक्टर ने मड़ला घाटी पर ओवरलोड वाहनों पर हाईटेक व्यवस्था के माध्यम से निगरानी सहित पीएम राहत योजना के क्रियान्वयन व व्यापक प्रचार-प्रसार तथा नगर पालिका के अधिकारी को प्राथमिकता से आशीष लाज के निकट तिराहा पर ई-रिक्शा स्टैंड का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, सांसद सुविधा केन्द्र के सामने स्थापित स्पीड ब्रेकर के ऊपर रंग ग्रोवन व्हाइट पेंट लगवाने तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर आमजन से संवाद व मांग के आधार पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए भी कहा। बिलखुरा तिराहा पर संबंधित रोड एजेंसी से स्पीड ब्रेकर बनवाने सहित बृजपुर थाना से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, रेडियम रिफ्लेक्टर, गति अवरोधक, संकेतक चिन्ह लगाने, ब्रेकर व जेब्रा क्रॉसिंग बनाने तथा रेडियम बेरिकेडिंग एवं रेलिंग व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा नेशनल हाईवे 39 पर स्थित भैरव घाटी में कई स्थानों पर साइड दिवारों के निर्माण के बाद रोड कॉर्नर में मिट्टी भराव कार्य के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे एवं कार्यपालन यंत्री जे.पी. सोनकर सहित यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, Viral news, Google trends, Ansh media, panna collector Usha 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने