Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 27 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
प्रभारी मंत्री ने कुआं हादसा में मृत श्रमिक परिवारों के सदस्यों से की भेंट
पीड़ित परिवार को मिलेगी हरसंभव मदद
ब्यूरो.पन्ना। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को अजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा पहुंचकर गत मंगलवार को कुआं धसकने की घटना में मृत पांच श्रमिकों के परिवारजनों से भेंट की और इस दुखद घटना पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद व सहायता की जाएगी। बेटियों की शिक्षा सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवार को मिलेगा।
उन्होंने घटना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए तथा कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सदैव पीड़ित परिवार के निरन्तर संपर्क में रहेंगे। इस मौके पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, जनपद अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर ऊषा परमार व पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू भी मौजूद थीं।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, MP news, Panna PRO, Ansh media, viral
.jpg)
.jpg)