'

पन्ना मध्यप्रदेश: पन्ना: अजयगढ़ में 'मौत का कुआं', मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 26 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना: अजयगढ़ में 'मौत का कुआं', मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत

8-10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान, सभी शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा में मंगलवार को कुआं खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले 8 से 10 दिनों से चल रही खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे 5 मजदूर दब गए। रेस्क्यू के बाद सभी के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए और बाद में परिजनों को सौंप दिए गए।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे 7 मजदूर कुआं खोद रहे थे। इसी दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए, तभी कुएं की भुसभुसी मिट्टी भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। 

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान इस प्रकार हुई: 

1. राजकुमार यादव पिता छोटू यादव, उम्र 25 वर्ष  

2. आशीष यादव पिता मुन्नी यादव, उम्र 28 वर्ष  

3. चुन्नू यादव पिता सिद्धू यादव, उम्र 65 वर्ष  

4. रामपाल पिता गौरा यादव, उम्र 40 वर्ष  

5. चुनबाद पिता दीना पाल, उम्र 55 वर्ष  

सभी निवासी नयापुरवा हैं।

बिना तकनीकी जांच के खुदाई? उठे सवाल

स्थानीय जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर कुआं खोदा जा रहा था, वहां की मिट्टी भुसभुसी और कमजोर थी। तकनीकी नजरिए से ऐसे स्थान पर गहरी खुदाई जोखिमभरी मानी जाती है। अब सवाल उठ रहे हैं कि: 

1. क्या खुदाई व्यक्तिगत अनुमति से हो रही थी या किसी शासकीय योजना के तहत?  

2. जोखिमभरी मिट्टी होने पर क्या तकनीकी निरीक्षण या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था?

यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि संभावित लापरवाही और जवाबदेही का बड़ा मामला बनता दिख रहा है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना की सूचना पर पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, एडिशनल एसपी वंदना सिंह, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, एसडीओपी राजीव सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ सतीश सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी व बचाव दल मौके पर पहुंचे। 

अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और जिम्मेदारों की जवाबदेही पर टिकी हैं।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark,Ansh media, Accident news, mout ka Kuan, Ajaygarh news, Viral

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने