Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 21 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
रोजगारपरक प्रशिक्षण के समापन पर वितरित किए प्रमाण पत्र।
ब्यूरो.पन्ना। भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पन्ना में प्लम्बर एवं हैंडपम्प रिपेयरिंग के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 48 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जल जीवन मिशन के तहत उपयोगी कौशल के लिए इन प्रशिक्षणार्थियों का अजयगढ़ तहसील से चयन किया गया था। प्रशिक्षण उपरांत नल-जल योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत में बतौर प्लम्बर रोजगार के लिए यह प्रशिक्षण उपयोगी सबित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद कुमार शुक्ला, संस्था निदेशक अरविन्द कुमार गुप्ता, ज्ञानेन्द्र तिवारी, आशीष झा, कमल श्रीवास्तव, ओ.पी. सोनी एवं जितेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं की क्षमतानुसार स्वरोजगार करने व बैंक द्वारा पूंजी ऋण प्रदाय करने के आश्वासन के साथ शुभकामनाएं भी दी गईं।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, SBI Bank, India news, Ansh media, sport news, breaking news,
