'

अजयगढ़ पन्ना: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी की छात्रा ने रचा इतिहास, प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 15 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी की छात्रा ने रचा इतिहास, प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह।

हरदी ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ-“प्रतिभा कभी भी सुविधाओं की मोहताज नहीं होती” — इस कथन को साकार करते हुए पन्ना जिले के ग्रामीण अंचल की छात्रा कुमारी काजल द्विवेदी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। ग्राम नयागांव, तहसील अजयगढ़ की निवासी और आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली काजल, पिता श्री विजय द्विवेदी की सुपुत्री हैं। सीमित संसाधनो में यह मिसाल कायम की है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी, अजयगढ़ की कक्षा 12वीं की छात्रा काजल द्विवेदी ने मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 500 में से 482 अंक अर्जित कर विद्यालय, परिवार और पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

काजल की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित अजयगढ़ तहसील और पूरे पन्ना जिले में खुशी की लहर है।

काजल की सफलता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बी.डी. राजक ने विद्यालय पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

काजल द्विवेदी की इस प्रेरणादायक उपलब्धि पर उनके माता-पिता, शिक्षकगण और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं। यह सफलता निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, breaking news, mp online, high school result, MP BSE, MP board result, 10th results, Viral news, panna P

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने