Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 25 अप्रैल 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
उपार्जन केंद्र की सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की जवाबदारी कलेक्टर्स की
मध्यम एवं बड़े कृषकों को गेहूं विक्रय करने के लिये स्लॉट बुकिंग की सुविधा प्रारंभ
स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक...
ब्यूरो.पन्ना। उपार्जन केंद्र की सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की जवाबदारी कलेक्टर्स की, मध्यम एवं बड़े कृषकों को गेहूं विक्रय करने के लिये स्लॉट बुकिंग की सुविधा प्रारंभ, स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक की गई है। सभी का पंजीयन कराए। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा भोपाल से वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से गेहूं, चना ,मसूर उपार्जन सहित अन्य विषयों पर समीक्षा के दौरान दिए। इस अवसर पर संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित संबंधित विभागों के विभाग अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने निर्देश दिए की सभी उपार्जन केंद्रों पर कलेक्टर प्रतिदिन निरीक्षण करें एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों का समय पर भुगतान करना भी सुनिश्चित किया जाए। स्व सहायता समूह द्वारा संचालित उपार्जन केंद्रों की भी लगातार समीक्षा की जावे।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 25 मई गंगा दशहरा के अवसर पर जल संरक्षणों के समस्त जिले में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि 25 मई को गंगा दशहरा पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोपहर 3:00 से 5:00 के बीच में कार्यक्रम आयोजित किया जाए उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जावे।
बैठक में बताया गया कि विगत वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 77 लाख मी.टन गेहूं का उपार्जन किया गया था। इस वर्ष युद्ध की विपरीत परिस्थिति के बावजूद किसानों के हित में सरकार द्वारा 100 लाख मी.टन गेहूं के उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। इन्दौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम् संभागों के जिलों में 24 अप्रैल से शाम 6 बजे से मध्यम श्रेणी एवं बड़े किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा पूर्व वर्ष अनुसार ही की गई है। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर एवं चम्बल संभागों के जिलों में 25 अप्रैल (दोपहर 12 बजे) से मध्यम श्रेणी एवं बड़े किसानों से गेहूं उपार्जन के लिये स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे प्रदेश में स्लॉट बुकिंग की तारीख 30 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक की गई है। किसानों की सुविधा के लिए खरीदी के लिये प्रत्येक शनिवार को भी स्लॉट बुकिंग एवं उपार्जन का कार्य जारी रहेगा। अभी तक प्रदेश मे समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये 7.76 लाख किसानों द्वारा 32.16 लाख मे. टन गेहूं के विक्रय के लिये स्लॉट बुक किए जा चुके है।
उपार्जन केन्द्र की क्षमता अनुसार उपज की तौल की जा सके एवं अधिक से अधिक किसानों से उपार्जन किया जा सके इसके लिये उपार्जन केन्द्र पर प्रतिदिन प्रति उपार्जन केन्द्र पर गेहूं विक्रय के लिये स्लॉट बुकिंग की क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल प्रतिदिन प्रति उपार्जन केन्द्र किया गया। कृषक द्वारा उपार्जन केन्द्र की प्रतिदिन तौल क्षमता 2250 क्विंटल के मान से स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।
प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है, जिससे अधिक संख्या में किसान तथा मात्रा के स्लॉट बुकिंग कराकर गेहूं का उपार्जन किया जा सकेगा। किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो एवं उपज विक्रय के लिए इंतजार न करना पड़े इसके लिये किसानों को जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने के लिए छायादार स्थान, जन सुविधाएं आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं।
किसानों को उपज की तौल समय पर हो सके इसके लिये समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें बारदाने, तौल कांटे, हम्माल तुलावटी, सिलाई मशीन, कम्प्यूटर, नेट कनेक्शन, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना आदि की व्यवस्था की गई है। उपार्जन केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं के फोटो ग्राफ्स भारत सरकार के पीसी सेप पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही की जा रही है।
किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये आवश्यक बारदानों की व्यवस्था की जा चुकी है। उपार्जित गेहूं की भर्ती जूट बारदाने के साथ-साथ PP/HDP बेग एवं जूट के एक भर्ती बारदाने का उपयोग किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये भण्डारण की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे उपार्जित गेहूं का सुरक्षित भण्डारण किया जा सके।
मध्य प्रदेश में रवि उपार्जन में प्रदेश की 396784 किसानों से आज तक 1640062 मीट्रिक टन की खरीदी की गई जिसमें से 1296062 मीट्रिक टन का परिवहन किया गया एवं 201254 किसानों का भुगतान तैयार किया गया साथ ही 2173 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया। इसी प्रकार सागर में 10102 किसानों के द्वारा 37364 मीट्रिक टन की खरीदी की गई एवं 26562 मीट्रिक टन का परिवहन किया गया साथ ही 2 करोड़ 45 लाख का भुगतान किया गया।
Tag:
Aapka News Star, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, MP jansampark, uparjan, breaking news, Sagar commissioner, google trends, Viral news, MP news,

