'

अजयगढ़ पन्ना: पहाड़ीखेरा में संपन्न हुआ ग्राम स्तर की प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन कार्यक्रम

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 16 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पहाड़ीखेरा में संपन्न हुआ ग्राम स्तर की प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन कार्यक्रम

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। जनअभियान परिषद की चयनित नवांकुर संस्था नैन्सी जनउत्थान जन जागरूकता संघ फुलवारी का त्रैमासिक कार्ययोजना अंतर्गत पहाड़ीखेरा सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन पहाड़ीखेरा में गत दिवस आयोजित किया गया। सत्र के शुभारंभ उपरांत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पन्ना धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, सरपंच संगीता मिश्रा एवं जिला समन्वयक अनीता जाटव द्वारा उद्बोधन दिया गया। इस क्रम में परामर्शदाता सचिन कुमार मिश्रा द्वारा भी उपस्थित प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं नवांकुर सखियों को परिषद की परिकल्पना, शैक्षिक सामूहिकता एवं स्वावलंबन, समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर चर्चा की गई। जनअभियान परिषद की जिला समन्वयक द्वारा शैक्षिक संस्थानों का गठन एवं प्रबंधन के विषय की जानकारी दी गई। एम.एल. विश्वकर्मा ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण विषय पर क्षमतावर्धन किया।

कार्यक्रम में आगामी जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों और रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। इसके बारे में विस्तारपूर्वक समितियों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। वन विभाग से महेश्वरी प्रसाद त्रिवेदी द्वारा वृक्षारोपण एवं नर्सरी संबंधी क्षमतावर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, breaking news, political news, viral news, NGO Work 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने