'

अजयगढ़ पन्ना: कालिंजर से अजयगढ़ आते समय बाइक अनियंत्रित, युवक की मौके पर मौत।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 26 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कलिंजर से अजयगढ़ आते समय बाइक अनियंत्रित, युवक की मौके पर मौत।

अजयगढ ब्यूरो.पन्ना। बीती रात करीब 8 बजे बजरंगपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आई हैं। हादसा धरमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरबिंद सोनकर (पिता: जमुना सोनकर, निवासी माधौगंज, अजयगढ़) अपने साथी बबलू सोनकर के साथ कालिंजर से बाइक पर अजयगढ़ लौट रहे थे। बजरंगपुर के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क हादसे का शिकार हो गई। बाइक चालक अरबिंद सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में मातम का माहौल छा गया। अरबिंद सोनकर के आकस्मिक निधन से पूरा परिवार और आस-पास का इलाका सदमे में है। 

थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

प्रशासन से अपील: ऐसे हादसों को रोकने के लिए रात के समय खराब सड़कों,सड़को में सफेद पट्टी मोड़ के पास बोर्ड लगाना जरूरी है एवं तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर सख्ती बरतने की जरूरत है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local, news Panna, local news, Crime News, Road accident, Sport news, Breaking news, MP jansampark

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने