'

सागर मध्य प्रदेश: सागर संभाग में मत्स्य उत्पादन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - कमिश्नर

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 24 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

सागर संभाग में मत्स्य उत्पादन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - कमिश्नर

➡️ मछुआ परिवारों को प्राथमिकता के साथ क्रेडिट कार्ड मुहैया कराएं -  कमिश्नर

➡️ टीकमगढ़ में गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाएं - कमिश्नर

➡️ कमिश्नर ने की गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा।

सागर.मध्य प्रदेश। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग में मत्स्य उत्पादन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग के सभी जिलों में मत्स्य पालन एवं मत्स्य उत्पादन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। कमिश्नर ने सागर संभाग के कुछ जिलों में मत्स्य बीज उत्पादन के लक्ष्य में कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मत्स्य बीज उत्पादन का भी शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें।

कमिश्नर ने मछुआ परिवारों को क्रेडिट कार्ड वितरण की जिलेवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के मछुआ परिवारों को भी क्रेडिट कार्ड वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में सागर संभाग में गैस वितरण व्यवस्था की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि टीकमगढ़ जिले में गैस वितरण व्यवस्था को और बेहतर तथा सुचारू बनाया जाए। कमिश्नर ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एजेंसीवार गैस के स्टॉक की समीक्षा करें और गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाएं।

बैठक में कमिश्नर ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि गेहूं उपार्जन के लिए समुचित खरीदी केंद्र स्थापित करें, बारदानों की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा उपार्जन से पहले सत्यापन के कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं। कमिश्नर ने दमोह और पन्ना जिले में सत्यापन के कार्य में तेजी नहीं आने पर कलेक्टर दमोह और पन्ना से चर्चा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर ने पीडीएस के लिए खाद्यान्न उठाव व्यवस्था की भी समीक्षा की।

बैठक में कमिश्नर ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की जिलेवार समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। कमिश्नर ने सागर संभाग में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित कार्य नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि उक्त योजना सहित अन्य योजनाओं का भी शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। बैठक में कमिश्नर ने नापतौल विभाग एवं बुंदेलखंड सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, सागर के कार्यों की भी समीक्षा की।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, breaking news, mp jansampark, Panna PRO, sport news, Sagar commissioner, google trends

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने