'

अजयगढ़ पन्ना: अजयगढ़ में कांग्रेस पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठक बड़ी उत्साहपूर्ण माहौल में हुई संपन्न।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 15 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अजयगढ़ में कांग्रेस पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठक बड़ी उत्साहपूर्ण माहौल में हुई संपन्न।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ बैठक विशेष रूप से मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक श्री अजय सिंह 'राहुल भैया' के 20 मार्च 2026 को पन्ना आगमन तथा उनके भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी।

बैठक सुधा लॉज में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशन पर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव के कुशल नेतृत्व में हुई। इसमें बताया गया कि राहुल भैया जी बुंदेलखंड क्षेत्र में अपनी यात्रा के दौरान 20 मार्च को पन्ना पहुंच रहे हैं, जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी और एकजुटता के साथ स्वागत करने की योजना बनाई गई एवं प्रत्येक वार्डो में कमेटियां गठित कर पार्टी को मजबूत बनाने निर्देशित किया गया ।

बैठक में प्रमुख रूप से ये वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे:

पूर्व प्रत्याशी भरत मिलन पांडे

ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गर्ग

वरिष्ठ नेता शफी मोहम्मद

रामौतार तिवारी

नगर अध्यक्ष प्रबल नारायण चतुर्वेदी

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रवि यादव

साजिद खान

साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

यह बैठक पार्टी में नई ऊर्जा और एकता का संदेश देती है, खासकर जब राहुल भैया जैसे वरिष्ठ और लोकप्रिय नेता के आगमन से पन्ना जिले में कांग्रेस की गतिविधियां और तेज होने वाली हैं। कार्यकर्ताओं में जोश देखते ही बन रहा था!

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news streaming online political news, viral news, MP, news, google tren


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने