Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 15 मार्च 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया कठगांव–मकरी मार्ग का भूमिपूजन।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में सड़क सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कठगांव से मकरी मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन शनिवार 14 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) संभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के अंतर्गत कठगांव से मकरी मार्ग तक 3.00 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा 362.23 लाख रुपये (करीब 3 करोड़ 62 लाख रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है।भूमिपूजन के दौरान विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की थी, जिसके पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP breaking news, public news, MP police
