'

पन्ना मध्य प्रदेश: कृषि विज्ञान केन्द्र में अग्रणी महिला कृषकों का हुआ सम्मान।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 09 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कृषि विज्ञान केन्द्र में अग्रणी महिला कृषकों का हुआ सम्मान।

ब्यूरो.पन्ना। कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना एवं इफको के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कृषि क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकीं अग्रणी महिला कृषकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार कर रही महिलाओं को सम्मानित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रमंडल सदस्य संजीव खरे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिले की वे महिलाएं रहीं, जिन्होंने कृषि और प्रसंस्करण के क्षेत्र में मिसाल पेश की है। इन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से भगवती यादव, आरती कुशवाहा, पूजा मलिक एवं बृजेश रानी शामिल थीं। डॉ. आशा सिंह सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी, शालिनी जायसवाल और रेखा त्रिपाठी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इन महिलाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम के उद्देश्य को न केवल साकार किया, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और वैज्ञानिकों ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिला केवल चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं है, बल्कि खेती-किसानी और तकनीकी कार्यों में भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। वक्ताओं ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। जब एक महिला उन्नत होती है, तो पूरा परिवार और समाज उन्नत होता है। जिले की इन महिलाओं ने यह साबित किया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है।

कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम ने भी महिलाओं का मार्गदर्शन किया, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी, राजेश मौर्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफको, वैज्ञानिक डॉ. रितेश जायसवाल, डॉ. आर.पी. सिंह, रितेश भगोरा, ज्ञानेन्द्र तिवारी, जयचंद लोधी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पन्ना, देशराज प्रजापति एवं जया कोरी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक एवं उनके साथी सुनील शुक्ला ने महिला कृषकों को 40 बोतल तरल जैव उर्वरक भी वितरित किए। कार्यक्रम में तरूण पाठक सहित जिले के विभिन्न ग्रामों की महिला कृषक, कृषक एवं रावे छात्र उपस्थित रहे। मंच संचालन रावे छात्रा दिव्यांशिका त्यागी द्वारा किया गया।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP police, Viral Blog, Google Trends, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने