'

Breaking News-अजयगढ़ के ग्राम पंचायत जैतूपुर के प्राथमिक शाला में स्कूल के बच्चों को दो माह से नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन शासन प्रशासन नहीं दे रही ध्यान।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 23 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अजयगढ़ के ग्राम पंचायत जैतूपुर के प्राथमिक शाला में स्कूल के बच्चों को दो माह से नहीं मिल रहा  मध्याह्न भोजन शासन प्रशासन नहीं दे रही ध्यान।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ के ग्राम पंचायत जैतूपुर में  शासकीय प्राथमिक शाला जैतूपुर में 24 दिसंबर 2025 से स्कूल के बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक हड़ताल चल रही थी। और जानकारी मिली कि 29 दिसम्बर 2025 को भोजन बनाया गया जो कि शासन के निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं था। जिसमें उसको प्रधाना अध्यापक द्वारा समझाइश दी गई कि मीनू के अनुसार भोजन दिया जाए।

लेकिन इसके बाद 30 दिसम्बर 2025 से मध्यान्ह भोजन बिना किसी संबंधित कार्यालय को जानकारी दिए बिना ही मध्याह्न बंद कर दिया गया । फिर 16 जनवरी 2026 को भोजन बनाया गया वह भी मीनू के अनुसार नहीं था। 

17 जनवरी 2026 से आज की दिनांक 23 फ़रवरी 2026 तक मध्याह्न भोजन नहीं नहीं दिया गया। जिसकी जानकारी 24 जनवरी 2026 को BRC कार्यालय को प्रधानाध्यापक द्वारा जानकारी दे दी गई थी। शिक्षा समिति प्रस्ताव एवं आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया था। इसके बावजूद भी शासन प्रशासन आंखे बंद किए हुए है। और बच्चे सारा दिन भूखे रहकर स्कूल में पढ़ाई कर रहे है । इससे बच्चों के स्वस्थ पर प्रभाव पड़ रहा है। एवं बच्चे मध्याह्न भोजन  शासकीय योजना से वंचित हैं

अतः प्रियदर्शिनी स्व सहायता समूह को हटा करके किसी दूसरे  समूह को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी जाए। जिससे यह योजना सुचारू रूप संचालित हो सके। 

जैतूपुर के ग्रामीण वासियों का शासन से  निवेदन है कि बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना का लाभ पुनः दिलाया जाए।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news, viral news, MP jansampark, Panna Local News, political news, viral

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने