Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 19 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।
ब्यूरो.पन्ना। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार विगत दिवस ओलंपियाड 2025-26 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ऊषा परमार ने गत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में इन विद्यार्थियों का सम्मान किया। इस मौके पर प्रत्येक छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट, कैप, बैग, पानी की बॉटल, टिफिन, जोमेट्री बॉक्स, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिला कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही अध्ययन की निरंतरता बनाए रखने और प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। डीपीसी अजय कुमार गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों के परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की गई। उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं, मार्गदर्शी शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान कक्षा 2 एवं 3 के हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित, कक्षा 4 एवं 5 के हिंदी, अंग्रेजी, गणित व पर्यावरण तथा कक्षा 6 से 8 के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रविप्रकाश खरे सहित मार्गदर्शी शिक्षक और अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, panna local news, latest news, Political News, panna collector Usha parmar, viral news, MP jansampark, Panna PRO, MP police, panna SP
