'

पन्ना मध्य प्रदेश: छत्रसाल महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 31 जनवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

छत्रसाल महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

ब्यूरो.पन्ना। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था मेरा युवा भारत पन्ना के तत्वाधान में छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना में विभिन्न योजनाओं पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी ने व्यक्तित्व विकास के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान कर कहा कि हम अपना ऐसा व्यक्तित्व बनाएं, जो दूसरों के लिए उदाहरण बने। निःस्वार्थ भाव से ईमानदारी एवं लगन के साथ परिश्रम करने से सफलता निश्चित है। 

लीड बैंक प्रतिनिधि ओमप्रकाश जोशी ने कार्यशाला में पीएम मुद्रा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से गैर कृषि, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को 10 लाख रूपए तक का बगैर गारंटी अनुदान मिलता है। यह योजना विनिर्माण, व्यापार, सेवा और संबद्ध गतिविधियों के लिए बैंकों के माध्यम से शिशु, किशोर और तरूण श्रेणी में वित्त पोषण करती है। डॉ. अरविन्द तिवारी ने जल संरक्षण के विषय पर जानकारी दी। साथ ही वर्षा जल के संरक्षण और पर्यावरण के बेहतरी के लिए पौधरोपण की आवश्यकता बताई। डॉ. पुनीत दुबे ने स्वच्छ भारत मिशन और साफ सफाई की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में स्वरोजगार, कृषि और उद्यानिकी विषयों तथा अन्य विभागीय योजनाओं पर भी महत्वपूर्ण एवं सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। जिला युवा अधिकारी कीर्तिका कुहर ने माय भारत से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं से इन कार्यक्रमों से जुड़कर सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद हारून द्वारा किया गया।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, pg college panna, viral news, sport news, political news, trending news, MP news,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने