Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 31 जनवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
लापरवाही पर गुनौर छात्रावास के तीन रसोईयों को हटाया
हॉस्टल वार्डन को भी अतिरिक्त प्रभार से किया मुक्त
गुनौर ब्यूरो.पन्ना। गुनौर स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालिका छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल के तीन रसोईयों द्वारा जला भोजन बनाने एवं रूचिपूर्ण भोजन प्रदान नहीं करने सहित दुर्व्यवहार और छुआछूत संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी। बालिकाओं ने अपने अभिभावकों के साथ गत 25 जनवरी को धरना प्रदर्शन भी किया था। संवेदनशील घटनाक्रम पर कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा प्रकरण में संज्ञान लेकर जांच समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट अनुसार छात्रावास में तनावपूर्ण माहौल के कारण बच्चियों का भयभीत होना और मानसिक रूप से आहत होना पाया गया।
जांच प्रतिवेदन में शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने के कारण तीन रसोईयों को हटाने की अनुशंसा की गई है, जिसके तहत तत्कालीन कार्यरत रसोईया मीना सोनी, ब्रजबाई ढीमर एवं उर्मिला त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से रसोईया के कार्य से पृथक कर दिया गया है। साथ ही छात्रावास वार्डन संदीप्ति सिंह को भी छात्रावास वार्डन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने की कार्रवाई की गई है।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, gunour MP news, streaming online, political news,
