'

अजयगढ़ पन्ना: जंगलों के रहस्यों से रूबरू हुए बच्चे: धरमपुर वन विभाग ने आयोजित किया 'अनुभूति' शिविर

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 30 जनवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

जंगलों के रहस्यों से रूबरू हुए बच्चे: धरमपुर वन विभाग ने आयोजित किया 'अनुभूति' शिविर

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। प्रकृति की गोद में बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव तैयार किया गया, जब धरमपुर वन विभाग ने 'अनुभूति कार्यक्रम' के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में स्कूली बच्चों ने जंगलों के छिपे रहस्यों को करीब से जाना और वन्यजीवों-वनस्पतियों के महत्व को समझा।

शिविर में किसनपुर देवपुर देवगांव के विद्यालय के बच्चों को बताया गया कि दीमक प्रकृति के लिए कितनी महत्वपूर्ण है – यह मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। साथ ही पलाश के पेड़ की खासियतों पर रोशनी डाली गई, जो न केवल सुंदर फूलों के लिए जाना जाता है, बल्कि औषधीय गुणों और पारंपरिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है।

मास्टर ट्रेनरों और वन विभाग के बीट गार्डों ने उत्साह से बच्चों को वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराया। बच्चों ने बाघ, शेर, चीता, तेंदुआ, बारहसिंगा, भालू, हाथी के साथ-साथ चीतल, नीलगाय और अन्य अनेक जीव-जंतुओं के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त की। पेड़-पौधों की उम्र, विभिन्न प्रजातियों की पहचान और उनके संरक्षण के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना था। विशेषज्ञों ने सरल भाषा में समझाया कि ये तीनों तत्व हमारी जिंदगी के आधार हैं और इन्हें सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

शिविर में वन परिक्षेत्र अधिकारी धरमपुर वेभव सिंह चंदेल,अजयगढ रेंजर पंकज दुवे सहित वन विभाग के अन्य स्टाफ और स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे। बच्चों के चेहरों पर उत्सुकता और उत्साह साफ झलक रहा था, जब वे प्रकृति के करीब आकर सीख रहे थे।

यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश वन विभाग और ईको-टूरिज्म बोर्ड के 'अनुभूति' अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और जंगलों के प्रति प्रेम जगाना है।

बच्चों ने सीखा – प्रकृति हमारी माँ है, इसे बचाना हमारा फर्ज!

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP police, MP forest, Ajayagrh local 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने