Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 27 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
क्यों शादी कराने का झाँसा देकर वसूली करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग के 09 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार?
आरोपियों के कब्जे से स्कॉरपियो कार, 01 अपाचे मोटर साइकिल, 10 मोबाइल, एक टैबलेट एवं सौन्दर्य सामग्री सहित लाखों रूपये का मशरूका जप्त
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा बृजपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर वसूली करने वाली एक सक्रिय लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया गया है। मामले में बृजपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गैंग के 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन सहित अन्य सामग्री जप्त की गई है ।
मामले में फरियादी बसंत लाल त्रिपाठी पिता रामदुलारे त्रिपाठी उम्र 43 वर्ष निवासी नयागांव धरमपुर द्वारा थाना बृजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि लगभग 15 दिन पूर्व एक परिचित व्यक्ति के माध्यम से फरियादी की शादी हेतु ग्राम उडकी सिंहपुर में रहने वाले लल्लू चौधरी से संपर्क हुआ था ।
आपसी बातचीत के उपरांत तय योजना के अनुसार दिनांक 23.02.2026 को फरियादी अपने साथियों के साथ बुलेरो वाहन से पहाड़ीखेड़ा लड़की देखने पहुँचा, जहाँ मिश्रा ढाबा के पास लल्लू चौधरी दो लड़कियों एवं एक महिला के साथ मिला । उक्त व्यक्तियों द्वारा शादी के नाम पर फरियादी से पैसों की माँग की गई । फरियादी के साथियो द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर फरियादी के साथियों को डरा-धमकाकर वहाँ से भगा दिया गया । इसके पश्चात शाम लगभग 07:30 बजे एक सफेद रंग की स्कार्पियो (क्रमांक MP17CB1759) से आए व्यक्तियों ने फरियादी को वाहन में बैठाकर खनगढ़ की ओर सुनसान रास्ते में ले जाकर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर टैबलेट, नगद 20 हजार रूपये एवं यूपीआई पासवर्ड प्राप्त कर बैंक खाते से 80 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिए । इसके बाद फरियादी को सुनसान स्थान पर उतारकर आरोपी मौके से फरार हो गए । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बृजपुर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 30/2026 धारा 127(2), 308(5), 61(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
मामले में थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति प्रकाश पाण्डेय द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनु0 अधि0 पुलिस राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल आरोपियों की तलाश हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप मामले में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.02.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पहाड़ीखेड़ा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पूँछताछ में संदेहियों ने अपने अन्य साथियों दिव्या उर्फ नैना, अन्नू एवं लल्लू चौधरी के साथ मिलकर सुनियोजित षड्यंत्र के तहत मिथ्या शादी का झांसा देकर फरियादी से रूपयों की अवैध वसूली की वारदात करना स्वीकार किया । पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल 09 आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपियों के बताये अनुसार उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार, सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल , फरियादी का लेनोवो कंपनी टैबलेट एवं आरोपियों द्वारा उपयोग किये जा रहे कुल 10 मोबाइल फोन (08 एंड्रॉयड, 02 कीपैड) जप्त किये गये हैं । आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । मामले में 03 आरोपी फरार है जिन्हे जल्द ही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया जावेगा ।
जप्त मशरूका - पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री विधिवत जप्त की गई—
1. स्कार्पियो कार क्रमांक MP17CB1759 कीमती करीब 15 लाख रूपये
2. सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) कीमती करीब 01 लाख रूपये
3. फरियादी का लेनोवो कंपनी का ग्रे रंग का टैबलेट कीमती करीब 50 हजार रूपये
4. कुल 10 मोबाइल फोन (08 एंड्रॉयड, 02 कीपैड) कीमती करीब 1 लाख 50 हजार रूपये
5. सौन्दर्य प्रसाधन ( साड़ी, चूड़ी , बिन्दी, लिपिस्टिक, लेडीज बैग एवं अन्य सामग्री) सहित कुल मशरूका कीमती करीब 18 लाख रूपये का जप्त किया गया है ।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, brajpur panna police, MP news, Crime new
