Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: जनवरी 17, 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
देवेंद्रनगर पुलिस ने 2 प्रकरणों मे 6 वर्षों से फरार स्थाई वारन्टी को किया गया गिरफ्तार ।
देवेंद्रनगर पुलिस ने 2 प्रकरणों मे 6 वर्षों से फरार स्थाई वारन्टी को किया गया गिरफ्तार वांछित आरोपी आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में था लंबे समय से फरार।
देवेंद्रनगर ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में फरार एवं दीर्घकाल से लंबित स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सतत, प्रभावी एवं सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय न्यायालयों से जारी स्थाई वारंटों के त्वरित पालन हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पन्ना के आदेशों का पालन करते हुए एक महत्वपूर्ण स्थाई वारन्टी आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पन्ना के न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 204/22 एवं 2184/20 में आरोपी सुनील वर्मा पिता रामसजीवन वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी वमरी थाना देवेन्द्रनगर क्षेत्र के विरुद्ध धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी उपरोक्त 02 प्रकरणों में विगत लगभग 06 वर्षों से फरार होकर न्यायालयीन कार्यवाही से बच रहा था।
थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सुनील वर्मा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर थाना देवेन्द्रनगर लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात उसे माननीय न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के आदेश पारित किए गए।
सराहनीय योगदानः-
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि0 संतोष यादव, सउनि0 शिशिर मंण्डल, प्र0आर0 लक्ष्मीयादव, सतेन्द्र आर0 ब्रजेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा, जिसे पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna police, Devendra nagar news, political news, crime news, Panna SP Nivedita,
