'

पन्ना मध्य प्रदेश: कृषि सखियों ने सीखी घनजीवामृत एवं ब्रम्हास्त्र बनाने की विधि

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: जनवरी 192026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कृषि सखियों ने सीखी घनजीवामृत एवं ब्रम्हास्त्र बनाने की विधि

ब्यूरो.पन्ना। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना में आयोजित कृषि सखियों के द्वितीय बैच के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन संपन्न हुआ। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी ने बताया कि रसायनों का उपयोग किए बिना प्राकृतिक विधि से खेती कैसे की जा सकती है। उन्होंने घनजीवामृत के लंबे समय तक उपयोग की विधि सिखाई, जिससे फसल उत्पादकता बढ़ेगी और लागत कम होगी। केंद्र के प्राकृतिक खेती के नोडल अधिकारी डॉ. रितेश कुमार जायसवाल ने कृषि सखियों को घनजीवामृत एवं ब्रम्हास्त्र बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया और उपयोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा की।


 
रितेश बागोरा ने कृषि सखियों को पोषक तत्वों की महत्ता समझाई। उन्होंने बताया कि जीवामृत एवं घनजीवामृत से फसलों को संतुलित पोषण कैसे मिलता है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट के लाभों पर प्रकाश डाला तथा मिट्टी परीक्षण की सलाह दी। पवई विकासखंड के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक नीलेश सक्सेना ने प्राकृतिक खेती के मुख्य उद्देश्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जयचंद लोधी, देशराज प्रजापति, जया कोरी, संदीप त्रिपाठी, रावे छात्रा दिव्यांशिका त्यागी, महक पटेरिया, आरती काल्वे और कृषि सखियां भी उपस्थित रहीं।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP news, streaming online, political 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने