'

मध्य प्रदेश: कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: जनवरी 172026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में द्वितीय बैच के कृषि सखियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में आरंभ किए गए प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केन्द्र प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती के घटकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही खेती में सूक्ष्म जीवाणुओं की महत्ता के बारे में भी अवगत कराया। कृषि सखियों से गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर जिम्मेवारी के साथ आमजनों तक प्राकृतिक खेती की विधा को पहुंचाने की अपेक्षा की गई। प्रतिभागियों को प्राकृतिक और जैविक खेती के सूक्ष्म अंतर के विषय में बताया गया। 

 नोडल अधिकारी डॉ. रितेश कुमार जायसवाल ने विषय के उद्देश्य और इसके मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर मृदा, पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य को सही रखने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया। डॉ. रणविजय प्रताप सिंह ने प्राकृतिक विधि से सब्जी उत्पादन की सलाह दी। रितेश बागोरा ने पोषक तत्व प्रबंधन में जीवामृत की भूमिका बताई। प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जयचंद लोधी, देशराज प्रजापति, जया कोरी, संदीप त्रिपाठी तथा रावे छात्रा दिव्यांशिका त्यागी, आरती एवं महक पटेरिया भी उपस्थित रहीं।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna police, Krashi vigyan Kendra panaa, MP news, streaming online, political 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने