Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: जनवरी 22, 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम भैरहा में किया कार्यक्रम।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश शासन द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान 12 जनवरी से 26 जनवरी तक चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्राम भैरहा में ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गया तत्पश्चात ग्राम के बुजुर्ग एवं सेवानिवृत्ति कोटवार श्री छोटा लाल जी का स्वागत समिति के अध्यक्ष दशरथ पाल द्वारा किया गया एवं विकासखंड समन्वयक क्षमा खरें द्वारा अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा से अवगत कराया गया ग्राम रोजगार सहायक द्वारा स्वदेशी शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी भोला प्रसाद गौतम जी ने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली एवं लाभ से वंचित लोगों की तैयारी कि , कार्यक्रम में परामर्शदाता महेंद्र कुमार कुशवाहा का सराहनीय सहयोग रहा, समिति सदस्य सहित ग्रामवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, Jan abhiyan parisad, Gramodaya se abhyuday, viral

