'

पन्ना मध्य प्रदेश: कृषि चौपाल में किसानों को मिली राई व सरसों की उन्नत खेती की जानकारी...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 152025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कृषि चौपाल में किसानों को मिली राई व सरसों की उन्नत खेती की जानकारी...

ब्यूरो.पन्ना।कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना में कृषि चौपाल कार्यक्रम के 12वें संस्करण का प्रसारण डीडी किसान चैनल के माध्यम से किसानों को दिखाया गया। इस चौपाल का प्रमुख विषय राई एवं सरसों की उन्नत खेती पर केंद्रित रहा। कृषि चौपाल के माध्यम से भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर, राजस्थान के वैज्ञानिकों ने तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया और किसानों को महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे खेत की तैयारी, उन्नत किस्मों का चयन, बीज दर, बीज एवं मृदा उपचार, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, पौध संरक्षण, फसल कटाई एवं सही भंडारण तकनीक आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को खेती की लागत कम करने और उपज बढ़ाने के लिए ब्रॉडकास्टिंग विधि (छिड़काव) के स्थान पर कतार में बुवाई करने की विशेष सलाह भी दी गई। कार्यक्रम में प्राकृतिक विधि से सरसों की खेती करने के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एन. त्रिपाठी एवं वैज्ञानिक डॉ. रितेश जायसवाल, डॉ. रणविजय प्रताप सिंह व रितेश बगोरा उपस्थित रहे। केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि देश को खाद्य तेल में आत्मनिर्भर होने के लिए तिलहन फसल के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाना अति आवश्यक है, जिसके लिए कृषकों को वैज्ञानिक विधि से सरसों एवं राई की खेती करना होगा। इस अवसर पर उपस्थित रावे छात्रों को निर्देशित किया गया कि वे अपने आवंटित ग्रामों में जाकर किसानों के साथ इस उन्नत कृषि जानकारी को साझा करें ताकि अधिक से अधिक किसान तिलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि कर सकें।

Tag:

Aapka News Star, breaking news, public news, MP jansampark, Google trends, viral news, panna local news, Krashi chaupal, Unnat kheti, Best farming,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने