Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: दिसम्बर 11, 2025
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
शहरी भूमिहीन व्यक्तियों को मिलेगा आवासीय भूमि का पट्टा...
कलेक्टर ने पारदर्शिता के साथ कार्यवाही संपादित करने के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश।नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार 31 दिसम्बर 2020 की स्थिति में शासकीय, नगर पालिका अथवा विकास प्राधिकरणों की भूमि पर वास्तविक रूप से निवासरत भूमिहीन एवं आवासहीन गरीब व्यक्तियों को आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह लाभ राजस्व विभाग द्वारा मान्य भूमि संबंधी दस्तावेज के आधार पर निर्धारित तिथि को भूमि पर कब्जा रखने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाएगा। स्वयं अथवा परिवार के किसी सदस्य के नाम पर भूमि अथवा मकान का स्वामित्व नहीं रखने वाले व्यक्तियों को ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवासीय पट्टों का वितरण होगा।
शासन के निर्देशानुसार पात्र हितग्राहियों के चयन के लिए सर्वेक्षण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। साथ ही सर्वेक्षण दलों का गठन भी किया गया है। प्रारंभिक सर्वेक्षण सूची पर आपत्तियां और सुझावों पर निर्णय के लिए भी जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेत्र के लिए कलेक्टर तथा अन्य नगरीय क्षेत्रों के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय टीम गठित की गई है। सर्वेक्षण दल द्वारा गत 20 नवम्बर से सर्वेक्षण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। 13 दिसम्बर तक सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। 14 दिसम्बर को प्रारंभिक तथा 29 दिसम्बर को अंतिम सर्वेक्षण सूची प्रकाशित की जाएगी। जिले में पट्टा प्रदान करने के लिए भी समय सारणी जारी की गई है, जिसके तहत वांछित कार्यवाही पूर्ण कर 4 जनवरी से 20 फरवरी तक पट्टो का वितरण किया जाएगा।
नगरीय निकायवार सर्वेक्षण दल गठित
कलेक्टर ऊषा परमार ने नगरीय क्षेत्र में पट्टा वितरण कार्रवाई के लिए नगरीय निकायवार दल का गठन किया गया है। साथ ही भूमिहीन व्यक्तियों को आवासीय भूमि के पट्टे दिए जाने के लिए पारदर्शिता के साथ संपूर्ण कार्यवाही के संपादन तथा समुचित प्रचार-प्रसार के संबंध में निर्देशित किया गया है। नगरीय निकायों के वार्ड समूहवार तहसीलदार को दल प्रमुख बनाया गया है। इस दल में राजस्व निरीक्षक, पटवारी, उपयंत्री और वार्ड प्रभारी भी शामिल हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को वार्डवार वांछित कार्यवाही के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुभाग पन्ना अंतर्गत नगरीय निकायों में सर्वेक्षण के लिए गठित दल की बैठक गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना द्वारा ली गई। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार नागवंशी ने नगरीय निकाय पन्ना, देवेन्द्रनगर एवं ककरहटी के दल के सदस्यों को नियमानुसार समय सीमा में वार्डवार सर्वेक्षण पूर्ण कर सर्वेक्षण सूची 14 दिसम्बर के पूर्व विभागीय वेबसाइट में अपलोड करने के निर्देश दिए।
Tag:
Aapka News Star, sports news, Political News, panna collector, Usha parmar Panna, MP jansampark, Google trends, viral Blog, mp news, public news,
