'

पन्ना मध्य प्रदेश: कृषि स्नातक छात्र सीख रहे हैं खेती किसानी की बारीकियां...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 152025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कृषि स्नातक छात्र सीख रहे हैं खेती किसानी की बारीकियां...

ब्यूरो.पन्ना।कृषि क्षेत्र में विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय पन्ना के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत गत 9 अक्टूबर से कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना में कार्य अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए कुल 24 विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना 6 माह के लिए आवंटित किया गया है। ये विद्यार्थी कृषि महाविद्यालय पन्ना के प्रथम बैच के छात्र हैं, जो ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत ज्ञान अर्जन कर रहे हैं। सभी विद्यार्थियों को तीन समूहों में बांटा गया है, जिन्हें क्रमशः उड़की, अहिरगुवां और जरुआपुर गांव आवंटित किया गया है। सभी विद्यार्थी आवंटित गांवों में पूर्ण उत्साह के साथ कृषि कार्य कर रहे हैं तथा प्रत्येक छात्र को कृषक भी आवंटित किए गए हैं, जिनके साथ वे कृषि कार्य अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने ग्रामों में रबी फसलों की बुवाई का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है, जिसमें गेहूं, सरसों, चना और मसूर की फसलें मुख्य हैं। यह संपूर्ण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी, रावे प्रभारी डॉ. रीतेश कुमार जायसवाल एवं वैज्ञानिक डॉ. रणविजय प्रताप सिंह और रीतेश बगोरा के कुशल निर्देशन में संचालित हो रहा है। केंद्र के वैज्ञानिक समय-समय पर गांवों का दौरा कर छात्रों के कार्य का निरीक्षण करते हैं और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन तथा तकनीकी सहायता भी प्रदान करते हैं, ताकि वे वास्तविक कृषि चुनौतियों को समझ सकें और उसका समाधान भी खोज सकें। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य में एक सफल कृषि वैज्ञानिक, कृषि शिक्षक या कृषि उद्यमी बनने के लिए निश्चित रूप से आवश्यक अनुभव प्रदान करेगा।

Tag:

Aapka News Star, sports News, Public news, political nes, viral news, MP jansampark, Panna PRO, agriculture farming, graduation Student, News Blog, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने